Sun. Sep 22nd, 2024

शिमला, 08 जून
स्वास्थ्य सुविधाओं को गुणात्मक एवं सर्व सुलभ बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं आरम्भ की है। यह बात आज स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं आयुर्वेद मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने नागरिक अस्पताल चैपाल में 6 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले 50 बिस्तरों के भवन, सिविल अस्पताल नेरवा में सरकारी आवास के लिए 6 करोड़ 25 लाख रुपये, 2 करोड़ 2 लाख रुपये से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुलवाहल तथा स्वास्थ्य केन्द्र मझोली कुपवी में 2 करोड़ से निर्मित भवन की आधारशिला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटी अहनोग में 30 बिस्तरों के उद्घाटन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छैला में 30 बिस्तरों के उद्घाटन तथा चुड़ेश्वर खेल एवं सांस्कृतिक क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वाॅलीबाॅल एवं कब्बड्ी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कही।
उन्होंने कहा कि चुड़ेश्वर खेल सांस्कृतिक क्लब चैपाल द्वारा वाॅलीबाॅल और कब्बडी की प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया है, जिसके लिए हम इस क्लब के धन्यवादी है, जिनके द्वारा हमारे प्राचीन वाॅलीबाॅल एवं कब्बड्ी प्रतियोगिताआंे का आयोजन कर युवाओं को जहां नशे की कुरीतियों से दूर रखा है वहीं प्रदेश तथा बाहरी राज्यों से आए खेल प्रतिभागियों को भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है।
उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आई बाॅलीवाॅल की 6 टीमों तथा कब्बड्ी में 8 पुरुष तथा 4 महिला टीमों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में 1750 डाॅक्टरों की भर्ती की है। उन्हांेने कहा कि वर्तमान सरकार 550 डाॅक्टरों की भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करेगी तथा हमारी सरकार द्वारा 200 आयुर्वेदिक डाॅक्टरों की भर्ती को भी जल्द ही पूर्ण किया जाएगा।
उन्होंने इस दौरान नागरिक अस्पताल चैपाल में अल्ट्रासाउंड मशीन देने की घोषणा भी की।
इस दौरान स्थानीय विधायक बलबीर वर्मा ने क्षेत्र में हो रहे विकासात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर अध्यक्ष चुड़ेश्वर खेल एवं सांस्कृतिक क्लब अध्यक्ष देवदत शर्मा ने प्रतियोगिता के विषय में विस्तृत जानकारी तथा बाहरी राज्यों से आए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के विषय मंे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस उत्सव के दौरान मदन झालटा, दीपक चैहान, सुरेश शर्मा, ममता शर्मा, रिंकु राजपूत, गीता भारद्वाज एवं पंजाब से आए कलाकारों द्वारा आज की सांस्कृतिक संध्या में अपनी प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम में चैपाल मण्डलाध्यक्ष मंगत राम शर्मा, प्रधान परिषद चैपाल के अध्यक्ष शशी चैहान, महा सचिव चुड़ेश्वर खेल एवं सांस्कृतिक क्लब लायक राम शर्मा, ब्लाॅक समिति अध्यक्ष चैपाल श्रीमती रिंकु शर्मा, जिला परिषद सदस्य निमा जस्टा, किसान मोर्चा अध्यक्ष महासु दीपक पनेइक, उपमण्डलाधिकारी चैपाल चेत सिंह, डीएसपी राज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला सुरेखा चैपड़ा तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। ..