Sat. May 4th, 2024

किन्नौर जिला में महार्षि वाल्मिकी संपूर्ण स्वच्छता पुरूस्कार वर्ष 2020-21 व वर्ष 2021-22 के लिए तीनों कल्पा, निचार, व पूह विकास खण्ड की पंचायतों को चयनित कर लिया गया है। यह जानकारी आज यहां उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण जयवंती ठाकुर ने दी।
उन्होंने बताया कि जिले में वर्ष 2020-21 व वर्ष 2021-22 के लिए महार्षि वाल्मिकी संपूर्ण स्वच्छता पुरूस्कार के लिए चयनित किया जाना था जिसके लिए अंतर खण्ड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था। जिन्होंने हाल ही में सफाई व्यवस्था जानने के लिए विभिन्न पंचायतों का दौरा किया था।
उन्होंने बताया कि कल्पा मण्डल में महार्षि वाल्मिकी स्वच्छता पुरूस्कार के लिए वर्ष 2020-21 में चांसू को प्रथम तथा किल्बा ग्राम पंचायत को वर्ष 2021-22 के लिए प्रथम चुना गया है। उन्होंने कहा कि निचार विकास खण्ड के तहत वर्ष 2020-21 के लिए ग्राम पंचायत चगांव व वर्ष 2021-22 के लिए ग्राम पंचायत उरनी ने प्रथम स्थान हासिल किया है। पूह विकास खण्ड के तहत वर्ष 2020-21 के लिए ग्राम पंचायत रोपा व वर्ष 2021-22 के लिए ग्राम पंचायत ठंगी ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
.0.