Sat. May 4th, 2024

हिमाचल प्रदेश : बसपा संस्थापक कांशीराम के जन्मदिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 15 मार्च को हमीरपुर में

14 मार्च 2022 बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में बसपा के संस्थापक कांशी राम साहब के 88 वें जन्मदिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सर्वहित सुधार सभा भवन, नजदीकी डी आई सी ऑफिस, हमीरपुर, जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश में 15 मार्च 2022 को आयोजित किया जा रहा है
प्रेम कुमार हवाल प्रदेश महासचिव और प्रभारी मंडी लोकसभा क्षेत्र ने बताया कि प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राजाराम पूर्व राज्यसभा सांसद व प्रभारी हिमाचल प्रदेश मुख्य अतिथि होंगे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण आजाद प्रदेश अध्यक्ष बसपा हिमाचल प्रदेश करेंगे ।
इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांशी राम साहब के जन्मदिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाएंगे ।