Fri. Apr 26th, 2024

मुख्यमंत्री राहत कोष एवं मुख्यमंत्री कोविड फंड में अंशदान

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से 35.50 लाख रुपये लाभांश, 21 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में तथा पांच लाख रुपये मुख्यमंत्री कोविड फंड में चेक के माध्यम से अंशदान के रूप में भेंट किए।

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह योगदान जरूरतमंदों की सहायता में सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सी. पाॅलरासु, प्रबन्ध निदेशक मानसी सहाय ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

.0.
2 Attachments