Sun. May 5th, 2024

शिमला, 12 फरवरी
शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पूर्व मंत्री व विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने सुजान सिंह पठानिया को सहज व्यक्तित्व, साफ दिल व जमीनी स्तर से जुड़ा हुआ नेता बताया। उन्होंने कहा कि लम्बे समय तक पठानिया के साथ उन्होंने विधानसभा में कार्य किया। पठानिया के जाने से हिमाचल की राजनीति और विधानसभा में इनकी कमी खलेगी।
संसदीय कार्य मंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की तथा संकट की इस घड़ी में भगवान से उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।
उन्होंने कहा कि सुजान सिंह पठानिया का जाना प्रदेश की राजनीति में अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई कर पाना असंभव है। उनका हिमाचल की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान रहा था।