Mon. Apr 29th, 2024

झाबे राम ठाकुर नार्थ इंडिया पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष
-वुद्धि सिंह ठाकुर को बनाया सैंज जोन का प्रधान
कुल्लू। नॉर्थ इंडिया पत्रकार एसोसिएशन ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते
हुए झाबे राम ठाकुर को नॉर्थ इंडिया पत्रकार एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश का
उपाध्यक्ष बनाया है। साथ ही वुद्धि सिंह ठाकुर को सैंज जोन का प्रधान बनाया
है। इसके अलावा दोनों पदाधिकारियों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी शामिल
किया गया है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव जितेन ठाकुर ने यह घोषणा करते हुए
कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कार्यकारिणी को मजबूत बनाया जा रहा है। उधर
प्रदेश अध्यक्ष धनेश गौतम ने कहा है कि हर जिले में एसोसिएशन की मजबूती के लिए
काम किया जा रहा है। उन्होंने झाबे राम ठाकुर व वुद्धि सिंह ठाकुर को वधाई
देते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वाश है कि दोनों नोजवान व निर्भीक पत्रकारों
को पद देने से निश्चित तौर पर प्रदेश में एसोसिएशन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने
कहा कि एसोसिएशन के आगामी सभी कार्य पेंडिंग पड़े हुए हैं जिन्हें शीघ्र गति दी
जाएगी। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष हेम राज जिंदल व प्रदेश के सभी जिलों के
पदाधिकारियों ने इस नियुक्ति पर बधाई दी है